अतंरराष्ट्रीय पेजेंट दिवस

अंतरराष्ट्रीय पेजेंट दिवस वर्ष 2018 से 8 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन हमें ऐसे स्थान के रूप में पेजेंट प्रतियोगिता के महत्व को पहचानने में भी मदद करता है जहां प्रतियोगी न केवल अपनी सुंदरता बल्कि अपने व्यक्तित्व, अपनी ताकत और अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन कर सकते हैं।
48__480x320.jpg-e7d40f00.jpg

पेजेंट प्रतियोगिता की फोटो; स्रोत: इंटरनेशनल कॉम

पेजेंट प्रतियोगिता को “सौंदर्य प्रतियोगिता’ के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ऐसी प्रतियोगिता हैं जहां महिलाओं को उनकी शारीरिक और आंतरिक सुंदरता के आधार पर आंका जाता है। हालांकि प्रतियोगिताओं में मूल रूप से प्रतियोगियों के शारीरिक आकर्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाता था। लेकिन बाद में इस प्रतियोगिता में उनकी  प्रतिभा, बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व, चरित्र जैसे अन्य पहलुओं को भी शामिल किया गया।

हालांकि पेजेंट प्रतियोगिता का इतिहास वर्ष 1839 से  चला आ रहा है। लेकिन यह वर्ष 1921 तक वर्तमान  समय की प्रतियोगिता की तरह आयोजित नहीं की जाती थी। संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली पेजेंट आधुनिक प्रतियोगिता 1854 में पीटी बरनम द्वारा आयोजित की गई थी। लेकिन सार्वजनिक विरोध के कारण इसे तुरंत बंद कर दिया गया था। पेजेंट प्रतियोगिताओं की लोकप्रियता 1880 के दशक में बढ़ने लगी थी, लेकिन इन आयोजनों को अभी भी सम्मानजनक नहीं माना जाता था। घीरे-घीरे पेंटेज प्रतियोगिता में भी समय के साथ बहुत से बदलाव हुए। वर्ष 1921 में पहली ‘मिस अमेरिका’ में पहली प्रतियोगिता होने के बाद से ही पेजेंट प्रतियोगिताओं को सम्मानजनक माना जाने लगा। जब अटलांटिक सिटी के बोर्डवॉक में पहली पेजेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 17 से 25 वर्ष की आयु की महिलाओं को स्वीमिंग सूट में प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाया गया है। वे सभी पहली बार "मिस अमेरिका" खिताब के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं।

इस प्रतियोगिता के 8 वर्ष बाद पहली अंतरराष्ट्रीय पेजेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बहुत से देशों की महिलाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में ‘ऑस्ट्रिया’ की महिला ने पेजेंट का खिताब जीता था। यह पहली पुलक्रिट्यूड की अंतरराष्ट्रीय पेजेंट प्रतियोगिता थी। जिसे 1926 और 1935 के बीच हर साल गैल्वेस्टन, टेक्सास में आयोजित किया जाता था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं का सक्रिय विकास द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शुरू हुआ था। मिस अमेरिका पेजेंट के लॉन्च के बाद पेजेंट प्रतियोगिताओं के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदलना शुरू हुआ।  पहली बार 1921 में आयोजित ‘मिस अमेरिका’ दुनिया की सबसे पुरानी पेजेंट प्रतियोगिताओं में से एक है जो आज भी चल रही है।

पेजेंट प्रतियोगिता के दुनिया भर में लोकप्रिय होने के बाद यह मैक्सिको, कनाडा जैसे विभिन्न देशों से आने वाले प्रतिभागियों के साथ पुलक्रिट्यूड के अंतरराष्ट्रीय पेजेंट प्रतियोगिता के रूप में विकसित हुई। इसके  साथ ही इंग्लैंड, रूस और तुर्की जैसे देशों में ‘मिस यूनिवर्स’ जैसी आधुनिक पेजेंट प्रतियोगिता के लिए प्रेरणा माना गया। मिस अमेरिका पेजेंट की बढ़ती लोकप्रियता ने अन्य संगठनों को वर्ष 1951 में 'मिस वर्ल्ड', वर्ष 1952 में ‘मिस यूनाइटेड स्टेट्स’ और ‘मिस यूनिवर्स’, वर्ष 1960 में ‘मिस इंटरनेशनल’, वर्ष 1968 में ‘मिस एशिया पैसिफिक’ इंटरनेशनल और वर्ष 2001 में ‘मिस अर्थ’ जैसे अन्य पेजेंट स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान समय में भी देश और विदेश में पेजेंट प्रतियोगिताएं बहुत ही लोकप्रिय बनी हुई हैं, जिनमें बहुत सी महिलाएं भाग लेती हैं।

11 likes

 
Share your Thoughts
Let us know what you think of the story - we appreciate your feedback. 😊
11 Share